::

Search

5 Wakt ki Qaza Namaz ka Tarika / पांच वक्त की क़ज़ा नमाज़ पढ़ने का तरीका

  • Share this:
5 Wakt ki Qaza Namaz ka Tarika / पांच वक्त की क़ज़ा नमाज़ पढ़ने का तरीका

Muslim Life Pro 2site

5 Wakt ki Qaza Namaz ka Tarika / पांच वक्त की क़ज़ा नमाज़ पढ़ने का तरीका

Table of Contents:

      • क़ज़ा नमाज़ क्या होती है?
      • क़ज़ा ए उमरी क्या है?
      • 5 Wakt Ki Qaza Namaz ki Niyat ka Tarika
      • क़ज़ा ए उमरी की नियत का तरीका
      • क़ज़ा नमाज़ कब पढ़े?
      • Qazaa Namaz ka Tarika
      • Fajr ki Qaza Namaz ka Tareeqa
      • Zohar and Asr ki Qaza Namaz ka Tarika
      • Magrib ki Qaza Namaz ka Tarika
      • Isha ki Farz Qaza and vitr Qaza ka Tarika
      • आखरी अल्फाज़

क़ज़ा नमाज़ क्या होती है?

क़ज़ा नमाज़ वह नमाज़ होती है जो तय वक्त पर नहीं पढ़ी जा सकी और बाद में अदा की जाती है। इस्लाम में हर मुसलमान पर पांच वक्त की नमाज़ फर्ज़ है, लेकिन कभी-कभी मजबूरी या भूलवश नमाज़ छूट जाती है। ऐसे हाल में, नमाज़ को क़ज़ा के तौर में अदा करना जरूरी होता है।

क़ज़ा नमाज़ सिर्फ फर्ज़ और वाजिब नमाज़ों के लिए होती है, और इसकी नियत करना भी ज़रूरी है। इसे पढ़कर हम अल्लाह से माफी मांगने और उसकी रज़ा पाने की कोशिश करते हैं, जिससे गुनाह माफ़ हो सकते हैं।

क़ज़ा ए उमरी क्या है?

क़ज़ा ए उमरी का मतलब है उन तमाम फर्ज़ और वाजिब नमाज़ों की क़ज़ा करना जो किसी इंसान की जिंदगी में रह गई हों। यह उन नमाज़ों के लिए होता है जो किसी वजह से समय पर अदा नहीं की गईं, जैसे बीमारी, मजबूरी, या भूलवश। क़ज़ा ए उमरी के जरिए, मुसलमान अपनी पिछली छूटी हुई नमाज़ों का हिसाब रखते हुए उन्हें धीरे-धीरे अदा करते हैं।

5 Wakt Ki Qaza Namaz ki Niyat ka Tarika

5 वक्त की क़ज़ा नमाज़ की नियत और क़ज़ा ए उमरी की नियत हमने  5 वक्त की कज़ा नमाज़ की नियत हिंदी में  बताया है इसके अलावा नीचे और डिटेल में हमने बताया हैं।

यहाँ सभी 5 वक्त की क़ज़ा नमाज़ की नियत का तरीका बताया गया है:

  1. फज्र की क़ज़ा नमाज़:
  • नियत की, मैंने फज्र की 2 रकात क़ज़ा नमाज़ की वास्ते अल्लाह तआला के लिए रुख मेरा काबा शरीफ की तरफ। “अल्लाहु अकबर”
  1. ज़ोहर की क़ज़ा नमाज़:
  • नियत की, मैंने ज़ोहर की 4 रकात क़ज़ा नमाज़ की वास्ते अल्लाह तआला के लिए रुख मेरा काबा शरीफ की तरफ। “अल्लाहु अकबर”
  1. असर की क़ज़ा नमाज़:
  • नियत की, मैंने असर की 4 रकात क़ज़ा नमाज़ की वास्ते अल्लाह तआला के लिए रुख मेरा काबा शरीफ की तरफ। “अल्लाहु अकबर”
  1. मगरिब की क़ज़ा नमाज़:
  • नियत की, मैंने मगरिब की 3 रकात क़ज़ा नमाज़ की वास्ते अल्लाह तआला के लिए रुख मेरा काबा शरीफ की तरफ। “अल्लाहु अकबर”
  1. ईशा की क़ज़ा नमाज़:
  • नियत की, मैंने ईशा की 4 रकात क़ज़ा नमाज़ की वास्ते अल्लाह तआला के लिए रुख मेरा काबा शरीफ की तरफ। “अल्लाहु अकबर”
  • नियत की, मैंने ईशा की 3 रकात वाजिब क़ज़ा नमाज़ की वास्ते अल्लाह तआला के लिए रुख मेरा काबा शरीफ की तरफ। “अल्लाहु अकबर”

इन नियतों के साथ, आप अपनी क़ज़ा नमाज़ अदा कर सकते हैं। नियत का साफ और दिल से होना जरूरी है।

क़ज़ा ए उमरी की नियत का तरीका

जब आप क़ज़ा ए उमरी की नमाज़ पढ़ने की नियत करें तो दिल में यह तय करें कि यह नमाज़ उन छूटी हुई फर्ज़ या वाजिब नमाज़ों की क़ज़ा है, जो आपकी जिंदगी में रह गई थीं।

क़ज़ा ए उमरी का तरीका बिलकुल ऊपर दिए हुए तरीके जैसा ही है। अगर आपके जिम्मे कई सालों की क़ज़ा नमाज़ है तो उसका हिसाब लगा लें और जब भी नमाज़ के लिए खड़े हो तो कहे: “नियत की मैने फज्र/ज़ोहर/असर/मगरिब/ईशा की सबसे पहली क़ज़ा नमाज़ की” फिर उसके बाद वही कहना है जो आम नमाज़ में कहा जाता हैं। इस तरह आपके जिम्मे जितनी भी क़ज़ा नमाज़ है उसे पूरा करें।

क़ज़ा नमाज़ कब पढ़े?

क़ज़ा नमाज़ मकरूह वक्त के अलावा किसी भी वक्त पढ़ी जा सकती हैं। नमाज़ क़ज़ा करना गुनाह है और गुनाह को लोगो के बताना और भी गुनाह है ऐसे में क़ज़ा नमाज़ अकेले में पढ़ना बेहतर हैं।

इसके अलावा क़ज़ा नमाज़ नफ्ल नमाज़ों से ज्यादा अहम है। क्योंकि क़ज़ा नमाज़ जब तक पूरी न हो जाएं नफ्ल नमाज़ कुबूल नहीं होती हैं। लिहाज़ा ज़ोहर की आखरी दो नफ्ल नमाज़, असर की पहली चार रकात, मगरिब की आखरी दो रकात और ईशा की पहली चार रकात की जगह क़ज़ा नमाज़ पढ़ी जा सकती हैं।

Qazaa Namaz ka Tarika

क़ज़ा नमाज़ ठीक उसी तरह पढ़ी जाती हैं जिस तरह आम फर्ज़ या वाजिब नमाज़ पढ़ी जाती हैं। आपकी आसानी के लिए इसका मुकम्मल तरीका नीचे बताया जा रहा हैं।

नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करते हुए आप 5 वक्त की क़ज़ा नमाज़ सिख सकते हैं।

Note: यहां पर आपको 4 रकात नमाज़ का तरीका स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।

  1. सबसे पहले खड़े हो कर क़ज़ा नमाज़ के लिए नियत करें!
  2. अल्लाहु अकबर कहकर नियत बांध लें!
  3. सना (सुब्हान क अल्लाहुम्मा) पूरा पढ़ें!
  4. बिस्मिल्लाह पूरी पढ़ें!
  5. सुरह फातिहा पढ़ें!
  6. कुरान ए पाक की कोई एक सुरह पढ़ें!
  7. अल्लाहु अकबर कहते हुए रुकु में जाएं!
  8. रुकु की तस्बीह पढ़ें! (कम से कम 3 बार) सुब्हान रब्बियल अज़ीम।
  9. रुकु से उठे हुए कहें! समिअल्लाहु लिमन हमिदह।
  10. सीधे खड़े रहते हुए कहें! रब्बना व लकल हम्द!
  11. फिर सीधे अल्लाहु अकबर कहते हुए सजदे में जाएं!
  12. फिर सजदे की तस्बीह पढ़ें: (कम से कम 3 बार) सुब्हान रब्बियल अला।
  13. फिर अल्लाहु अकबर कहते हुए बैठें!
  14. फिर फौरन अल्लाहु अकबर कहते हुए दूसरा सजदा करें:
  15. फिर सजदे की तस्बीह पढ़ें!
  16. फिर सजदे से सीधा खड़े हो जाएं और दोबारा हाथों को बांध लें! (यहां पहली रकात मुक्कमल हो गई)
  17. इस बार बिस्मिल्लाह के बाद सूरह फतिहा पढ़ें!
  18. फिर नमाज़ में पढ़ी जाने वाली कोई एक सूरत पढ़ें!
  19. पहली रकात की तरह रुकु करें!
  20. रुकु की तस्बीह पढ़ें: कम से कम 3 बार।
  21. रुकी से उठते हुए समिअल्लाहु लिमन हमिदह कहें!
  22. सीधे खड़े रहते हुए कहें! रब्बना व लकल हम्द!
  23. फिर पहली रकात की तरह अल्लाहु अकबर कहकर सजदे में जाएं!
  24. सजदे की तस्बीह पढ़ें: कम से कम 3 बार।
  25. अल्लाहु अकबर सजदे से उठें!
  26. अल्लाहु अकबर कहते हुए दूसरा सजदा करें! और तस्बीह पढ़ें:
  27. इस बाद जलसा में तशह्हुद के लिए बैठ जाएं!
  28. अब अत्तहिय्यात यानी तशह्हुद मुकम्मल पढ़ें!
  29. जब अश्हदु अल्ला आएं तो दाहिने हाथ की पहली उंगली उठाएं!
  30. फिर इल्लाहा पर उंगली को वापस नीचे गिरा दें!
  31. अत्तहिय्यात मुकम्मल होने पर तीसरी ताकत के लिए खड़े हो जाएं! (यहां दूसरी रकात मुकम्मल हुई!
  32. तीसरी रकात में दूसरी रकात की तरह सुरह फातिहा पढ़ें!
  33. सूरह फातिहा के बाद रुकु में चले जाएं!
  34. रुकु की तस्बीह पढ़ें! पहली और दूसरी रकात की तरह।
  35. रुकु से उठते हुए कहें! समिअल्लाहु लिमन हमिदह।
  36. सीधे खड़े रहते हुए कहें! रब्बना व लकल हम्द!
  37. फिर सीधे अल्लाहु अकबर कहते हुए सजदे में जाएं!
  38. फिर सजदे की तस्बीह पढ़ें: (कम से कम 3 बार) सुब्हान रब्बियल अला।
  39. फिर अल्लाहु अकबर कहते हुए बैठें!
  40. फिर फौरन अल्लाहु अकबर कहते हुए दूसरा सजदा करें:
  41. फिर सजदे की तस्बीह पढ़ें:
  42. फिर सजदे से सीधा खड़े हो जाएं और चौथी रकात के लिए दोबारा हाथों को बांध लें! (यहां तीसरी रकात मुक्कमल हो गई)
  43. फिर सुरह फातिहा पढ़ें!
  44. सूरह फातिहा के बाद रुकु में चले जाएं!
  45. रुकु की तस्बीह पढ़ें! पहली और दूसरी और तीसरी रकात की तरह।
  46. रुकु से उठे हुए कहें! समिअल्लाहु लिमन हमिदह।
  47. सीधे खड़े रहते हुए कहें! रब्बना व लकल हम्द!
  48. फिर सीधे अल्लाहु अकबर कहते हुए सजदे में जाएं!
  49. फिर सजदे की तस्बीह पढ़ें: (कम से कम 3 बार) सुब्हान रब्बियल अला।
  50. फिर अल्लाहु अकबर कहते हुए बैठें!
  51. फिर फौरन अल्लाहु अकबर कहते हुए दूसरा सजदा करें:
  52. फिर सजदे की तस्बीह पढ़ें:
  53. इस बाद फिर से जलसा में तशह्हुद के लिए बैठ जाएं!
  54. अब अत्तहिय्यात यानी तशह्हुद मुकम्मल पढ़ें!
  55. जब अश्हदु अल्ला आएं तो दाहिने हाथ की पहली उंगली उठाएं!
  56. फिर इल्लाहा पर उंगली को वापस नीचे गिरा दें!
  57. अत्तहिय्यात मुकम्मल पढ़ें!
  58. इसके बाद दूरूद शरीफ में दुरूद ए इब्राहिम पढ़ें!
  59. इसके बाद दुआ ए माशुरा पढ़ें!
  60. इसके बाद सलाम फेर लें!
  61. दाहिने तरफ मुंह फेरते हुए अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह कहें!
  62. फिर बाएं ओर मुंह फेरते हुए अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह कहें!

Fajr ki Qaza Namaz ka Tareeqa

उपर दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करते हुए हम फज्र की क़ज़ा नमाज़ का तरीका जानेंगे। फज्र की क़ज़ा पढ़ने के लिए पहले स्टेप से लेकर 30 स्टेप को फॉलो करें इसके बाद 53 स्टेप से लेकर आखरी स्टेप को फॉलो करें.

Zohar and Asr ki Qaza Namaz ka Tarika

ज़ोहर और असर की क़ज़ा नमाज़ के लिए आपको सभी 62 स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जिसमें पूरी 4 रकात नमाज़ का तरीका बताया हुआ हैं। (ज़ोहर के लिए ज़ोहर की क़ज़ा नमाज़ की नियत करें और असर के लिए असर की क़ज़ा नमाज़ की नीयत करें)

Magrib ki Qaza Namaz ka Tarika

मगरिब में 3 रकात फर्ज़ नमाज़ होती हैं। लिहाज़ा आपको पहली 2 रकात नमाज़ फज्र की नमाज़ की तरह पढ़ना है फिर तीसरी रकात में दूसरे सजदे के बाद बैठ जाना है और 52 स्टेप से आखरी स्टेप को फॉलो करते हुए नमाज़ पूरी करनी है।

Isha ki Farz Qaza and vitr Qaza ka Tarika

ईशा की क़ज़ा नमाज़ ज़ोहर और असर की तरह पढ़ी जाएगी। लेकिन वित्र की नमाज़ का तरीका बिल्कुल अलग है ईशा की वित्र की रकात 3 होती है। जिसमें पहली दो रकात फज्र की तरह पढ़नी होती है। लेकिन तीसरी रकात में सूरज फातिहा के बाद फिर कोई एक सूरह पढ़ी जाती है इसके बाद अल्लाहु अकबर तकबीर कहकर हाथो को कानो तक उठाकर दोबारा बंधा जाता है और फिर दुआ ए क़ुनूत पढ़ी जाती है। इसके बाद रुकी में जाते हुए 45 स्टेप से आखरी स्टेप तक फॉलो करें!

जरूरी बातें: जिस पर बहुत ज्यादा क़ज़ा नमाज़े जिम्मे हो वोह रुकु में 3 बार की जगह सिर्फ एक बार सुब्हान रब्बियल अज़ीम और सजदे में 3 बार की जगह एक बार सुब्हान रब्बियल अला कह सकता हैं। हलांकी की रुकु और सजदा बिलकुल आराम से करें ताकि रुकु और सजदे की अदायेगी हो जाए।

इसी तरह 4 रकात वाली क़ज़ा नमाज़ में दूसरी और तीसरी रकात में सूरह फातिहा की जगह 3 बार “सुब्हान अल्लाह” कहे कर रुकु किया जा सकता हैं। हालांकि वित्र की नमाज़ में तीनों ही रकात में सूरह फातिहा पढ़ना जरूरी हैं। वित्र की नमाज़ में दुआ ए क़ुनूत की जगह 3 बार “रब्बिग्फर्ली” पढ़ सकते हैं।

इसी तरह चौथी रकात में अत्तहिय्यात मुकम्मल पढ़ने के बाद दुरूफ शरीफ और दुआ ए मशूरा की जगह “अल्लाहुमा सल्लीअला मुहम्मदिव अला” पढ़कर सलाम फेर लें।

आखरी अल्फाज़

 

क़ज़ा नमाज़ एक अहम इबादत है, जिसे सही तरीके से अदा करना हर मुसलमान के लिए जरूरी है। यह उन नमाज़ों की भरपाई का तरीका है जो किसी मजबूरी या भूलवश रह गई हों। क़ज़ा नमाज़ को सही नियत के साथ अदा करके हम अल्लाह की रज़ा और माफ़ी की उम्मीद कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में नियत का साफ होना और नमाज़ के सभी अरकान का सही से पालन करना ज़रूरी है। क़ज़ा ए उमरी के जरिए, मुसलमान अपनी जिंदगी में छूटी हुई नमाज़ों का हिसाब रखते हुए उन्हें अदा कर सकते हैं।

Muslim Life Pro Team

Muslim Life Pro Team

Muslim Life Pro Team

best naat |rapid naat test |naat test |urdu naat |har waqt tasawwur mein naat lyrics |a to z naat mp3 download |junaid jamshed naat |new naat sharif |naat assay |naat allah hu allah |naat audio |naat allah allah |naat app |naat allah mera sona hai |naat arabic |naat aptima |naat akram rahi|naat album |arabic naat |audio naat |audio naat download |ab to bas ek hi dhun hai naat lyrics |aye sabz gumbad wale naat lyrics |arbi naat |atif aslam naat |allah huma sale ala naat lyrics |rabic naat ringtone |naat blood test |naat by junaid jamshed  |naat beautiful |naat book |naat battery |naat by veena malik |nat bug |naat bhar do jholi |est naat 2023 | naat 2024 coming soon |bangla naat |best naat in urdu |beautiful naat |naat lyrics in english |naat lyrics in hindi|naat lyrics in urdu |naat lyrics in english and hindi